Ad image

सौम्य काशी रोट्रेक्ट क्लब ने पितृविहीन व निर्धन छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

सौम्य काशी रोटरी ( रोट्रेक्ट)क्लब द्वारा पितृविहीन तथा निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम नगर पालिका परिषद वाडाहाट उत्तरकाशी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री अमित कोठियाल द्वारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 9 से 12 तक के 13 पितृ विहीन छात्र – छात्राओं को 15 – 15 हजार रुपये नकद तथा दो निर्धन छात्र छात्रा को 10-10 हजार रुपये नकद छात्रवृत्ति तथा स्टेशनरी, ट्रैकसूट‌, सदरी तथा जूत आदि सामाग्री प्रदान की गई।


कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्य शिक्षा अधिकारी स्वामी देव आत्मानंद, स्वामी गुरु प्रिय,नागेंद्र दत्त थपलियाल रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल तथा प्रताप सिंह बिष्ट संघर्ष ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रताप सिंह बिष्ट संघर्ष के द्वारा किया गया ।
मुख्य अतिथि श्री चौहान ने छात्र छात्राओं तथा उनके अभिभावकों अभिभावकों को संबोधित करते कहा कि इस छात्रवृत्ति का सदुपयोग करें तथा सबके साथ आगे बढ़ाने के लिए एक योजना बनाएं मुख्य शिक्षा अधिकारी ने छात्रों से अच्छी मेहनत करने की अपील करते हुए कहा कि अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़े तथा युवाओं को नशे से दूर रहने को कहा।
कार्यक्रम में श्री रमेश चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री अमित कोटियाल स्वामी देवात्मानन्द, स्वामी गुरुप्रिय,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयवीर सिंह चौहान श्री राजेंद्र गंगाडी हरीश डंगवाल धर्मेंद्र, नागेंद्र थपलियाल रविंद्र नौटियाल, जयदीप बिष्ट गुलाब सिंह महर मोहनलाल अवस्थी भास्कर रतूड़ी नीरज नाथ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अजय पुरी प्रताप सिंह बिष्ट “संघर्ष” शैलेंद्र नौटियाल श्रीमती लीना कुडियाल मुक्ता गौड सुनीता बिष्ट जमुना प्रसाद उनियाल मोहन डबराल आदि उपस्थित रहे.।

Share This Article
Leave a Comment