टिहरी में दुर्घटनाग्रस्त हुई बारात की बस

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी। ऋषिकेश से उत्तरकाशी जा रही बारात की एक बस चम्बा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कण्डीसौड़ तहसील के अन्तर्गत खाण्ड गांव के पास दोपहर करीब 12.15 बजे सड़क पर पलट गई।

*बस में 20-22 यात्री सवार थे। बस पलटने से कुल 08 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कंडीसौड़ पहुंचाया गया। जिनमें से 04 लोग गंभीर घायल है। गंभीर घायलों में से 03 को एम्स, ऋषिकेश व 01 को जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया है। घटना में अभी तक कोई जनहानि नही हुई है। पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है।*

प्रथम दृष्टया जांच में ड्राइवर के शराब के नशे में होना प्रतीत हुआ है, अग्रिम जांच जारी है तथा शीघ्र ही इस संबंध में लापरवाही अथवा शराब के नशे की पुष्टि होने पर अभियोग कायम किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment