Ad image

गुलदार के हमले से महिला की मौत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

हल्द्वानी:  भदयूनी गांव में घास के लिये गयी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वनविभाग गुलदार को पकड़ने के लिये सर्च अभियान चला रहा है। जानकारी के अनुसार भदयूनी गांव की बुजुर्ग महिला अपने बहू के साथ जंगल में घास लेने गई थी। बहु जंगल में पेड़ में चढ़कर पत्ते काटकर नीचे फेंक रही थी और महिला पत्ते इकट्ठे कर रही थी, कि इसी बीच घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। पेड़ पर चढ़ी बहू ने तेंदुए की पूंछ देखकर वहां हो हल्ला और शोर मचाना शुरू किया कुछ देर में ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई।

गुलदार के हमले की सूचना वन विभाग के रेंजर और ज्योलीकोट पुलिस को भी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया गया लगभग डेढ़ सौ मीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाकर बुजुर्ग महिला का शव बरामद कर लिया गया। महिला का नाम धनुली देवी उम्र 60 वर्ष है जो कि अपनी बहू लीला के साथ जंगल में घास लेने गई थी। घटना के बाद से जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं ग्रामीणों में आक्रोश की लहर है। ग्रामीणों ने तेंदुए को तत्काल मारने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment