Ad image

देवभूमी में दिखती है दिव्यता: अमिताभ बच्चन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

धर्मनगरी ऋषिकेश में इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टारोंं का जमावड़ा लगा हुआ है। शनिवार से गंगा घाटों में हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार गुड बाय फिल्म की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा पावेल गुलाटी, रश्मिका मंदाना सहित कई कलाकार गंगा के घाटों पर शूटिंग कर रहे हैं। स्वर्गाश्रम घाट परिसर के आस पास बिग बी अमिताभ बच्चन की आने वाले फिल्म गुडबाय की शूटिंग के लिए सेट सजाया गया। बीते रोज देहरादून रोड स्थित एक होटल में कौन बनेगा करोड़पति शो के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन पर कुछ सीन फिल्माए गए थे।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि ‘देवभूमि’ में काम करते समय चारों ओर दिव्यता महसूस होती है। कहा कि देवों की भूमि में देवताओं की पवित्रता और उनकी शाश्वत उपस्थिति हमेशा विश्वास में रहेेेगी।

 

Share This Article
Leave a Comment