करण मेहरा एक ऊर्जावान नेता है: राकेश राणा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करण माहरा का कांग्रेसजनों द्वारा जन्मदिन मनाया गया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन भगवान बद्री विशाल से श्री करण महाराज जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा हमें विश्वास है कि करण माहरा जी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेगी और जनमानस से जुड़े हुए मुद्दे को लेकर आम जन की आवाज बंन कर उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करेंगे प्रदेश कांग्रेस के सचिव पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ अली ने कहा कि श्री करण मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आगामी स्थानीय निकाय और लोकसभा का चुनाव जीत का परचम लहराएंगे और कॉन्ग्रेस दोबारा वापसी करेगी । उपरोक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योति प्रसाद भट्ट, महिला सेवा दल की अध्यक्ष श्रीमती आशी रावत, श्रीमती अनीता रावत, एनएसयूआई के अध्यक्ष हरिओम भट्ट, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, नफीश खान,असद आलम, श्री भगवान सिंह राणा, श्री श्याम लाल साहा आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment