रूडक़ी। फेसबुक पर प्यार होना अब आम बात हो गई है। आये दिन ऐसी खबरें आते रहती है। जब लोग बिना देखे एक-दूसरे से दिल लगा लेते है फिर कुछ ऐसा कर देते है जो उनके परिवार के खिलाफ हो। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रूडक़ी में देखने को मिला। फेसबुक पर एक युवक की एक विवाहिता से दोस्ती हो गई। फिर क्या था जब दूरियां नहीं सही गई तो विवाहिता मुंबई से अपनी एक बच्ची को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। महिला को घर पर देख युवक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला के परिजनों को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार कोतवाली रुडक़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की दोस्ती छह माह पूर्व फेसबुक पर मुंबई निवासी एक महिला से हुई थी। कुछ समय तक फेसबुक पर महिला व युवक के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान घंटों बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद में दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। हर दिन घंटों बात होती थी। युवक ने अपना घर का पता आदि भी महिला को बता दिया था।रविवार रात को महिला अपनी एक बच्ची के साथ मुंबई से रुडक़ी पहुंच गई। यहां से वह युवक के घर आ गई। महिला को घर पर देख युवक व उसके परिवार के लोग घबरा गए। महिला ने बताया कि वह युवक से प्यार करती है और उसके साथ ही पत्नी बनकर साथ रहेगी। वह अपना घर छोड़ कर आ गई है। इसकी खबर युवक के परिवार वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस महिला, उसकी बच्ची व युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस व युवक के परिजनों ने महिला और युवक दोनों को समझाया बुझाया। इसके बाद पुलिस ने मुंबई में महिला के परिजनों से संपर्क किया। लेकिन युवक और महिला दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे हैं। युवक के परिवार वाले इस बात को लेकर तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि महिला विवाहित है। युवक से उम्र में भी महिला काफी बड़ी है। फिलहाल समझाने का प्रयास जारी है लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं है।
फेसबुक पर प्यार मुंबई से अपनी एक बच्ची को साथ लेकर युवक के घर पहॅुची महिला

TAGGED:Uttarakhand Crime
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

