केवाईसी के न होने पर गैस सिलेंडर नहीं देने पर ग्राम मस्ताडी़ की महिलाओं ने गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक रोका, पुलिस के समझनेपर भी नहीं मानने से बिना गैस बांटे वापस लौटा ट्रक। ।
आज सुबह मानपुर गांव में गैस वितरण होना था जहां से आसपास के गांव को भी गैस वितरण होना था रास्ते में गांव मस्ताडी़ पड़ता है जहां पर 20, 30महिला और पुरूष अपने सिलेंडरों सहित खड़े थे उन्हें जब पता लगा कि बिना केवाईसी के गैस नहीं मिलेगा इस पर महिलाएं भड़क गई।महिलाओं ने रास्ता रोक कर ट्रक को मानपुर नहीं जाने दिया महिलाओं का कहना है कि काफ़ी समय बाद यहां गैस आई है और अभी केवाईसी ओटीपी मांगा जा रहा है कुछ महिलाएं इन सब बातों से अनविज्ञ हैं उनके पति काम पर गांव से बाहर है घर पर गैस खत्म है तो वह अभी केवाईसी नहीं कर सकती इस बार उन्हें बिना केवाईसी के सिलेंडर दिए जाएं । बात न बनने पर महिलाएं आक्रोशित हो गई और उन्होंने ट्रक को मानपुर जाने से रोक दिया काफ़ी समय तक भी जब बात नहीं बनी तो गैस सिलेंडर से भरा ट्रक वापस उत्तरकाशी लौट गया।
वहीं दूसरी तरफ मानपुर में सुबह से सिलेंडर लाइन पर लगा कर खड़े लोगों को भी आधे दिन बाद मायूस हो कर लौटना पड़ा ।
प्रशासन को इस तरह की समस्या के बारे में सोचने की जरुरत है।
दिनेश भट्ट, उत्तरकाशी।


