Ad image

तोताघाटी के पास खाई में गिरी कार, एक घायल रेस्क्यू, महिला लापता

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल रेस्क्यू कार्य में जुट गया।

दुर्गम रास्तों और गहरी खाई के बीच चलाए गए राहत अभियान में टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायल को राफ्ट के जरिए नदी मार्ग से निकालने की प्रक्रिया जारी है।

वहीं, कार में सवार एक महिला अब भी लापता है। पुलिस के अनुसार वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आशंका जताई जा रही है कि महिला खाई में दूर तक जा गिरी हो सकती है।

फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लापता महिला की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment