Ad image

“आक्रोश मशाल रैली: महिलाओं के हक की आवाज़ बुलंद”

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

आई साथ चले।
आवाज़ उठाएं।
बदलाव बने।
हम सिर्फ सड़कों पर नहीं बल्कि अपने हक की लड़ाई के लिए उतरे हैं। आज की यह आक्रोश मशाल रैली सिर्फ महिलाओं की नहीं बल्कि हर उसे इंसान की है जो न्याय और समानता पर विश्वास रखता है।

महिलाओं के अधिकारों पर वार आज महिला आक्रोश मसाल यात्रा प्रदेश के मुखिया आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी के साथ प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आदरणीय रुचि भट्ट जी के नेतृत्व में सहयोगी जिला महिला मोर्चा ममता नयाल जी महानगर एवं सभी मंडलों के महिला मोर्चा अध्यक्षों के साथ मिलकर भारी मात्रा में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आगे आई यह विशाल रैली गांधी पार्क से एकत्रित होकर राजपुर रोड होती हुई आगे बढ़ी।

उक्त रैली में आदरणीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने महिला को एक दिव्य शक्ति के रूप में जो कि हर क्षेत्र में अपना कार्यभार बहुत अच्छे से करती है उनकी तुलना की।

उक्त कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जी, विधायक गढ़ी कैंट सविता कपूर जी, केदारनाथ विधायक आदरणीय आशा नौटियाल जी, प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदरणीय महेंद्र भट्ट जी, संगठन मंत्री अजेय जी, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल जी, बाल विकास आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना जी, विनोद उनियाल जी, महामंत्री निर्मल उनियाल जी पूनम जिला उपाध्यक्ष पुष्पा प्रजापति जी, प्रभा , गौरी, एवं भारी मात्रा में जिले से महिलाओं ने इस रैली में शामिल होकर अपने अधिकारों के प्रति सजकता दिखाते हुए संपन्न की।

अनु शर्मा जिला मीडिया संयोजक ऋषिकेश।

Share This Article
Leave a Comment