Ad image

सेम मुखेम मणभागी शोड में 25 जून से होगी श्रीराम कथा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

प्रतापनगर क्षेत्र के सेम मुखेम मणभागी शोड में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा को लेकर व्यापार सभा लंमगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती गंगा नेगी ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री श्री 1008 जगतगुरु गोविंदाचार्य मुक्तेश्वर महाराज अयोध्या वाले के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा अब 25 जून 2026 से 29 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 18 जून से प्रस्तावित था, लेकिन क्षेत्र में शादी-विवाह के आयोजनों को देखते हुए समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर तिथियों में परिवर्तन किया गया। कथा आयोजन में टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और पौड़ी जनपदों के श्रद्धालु शामिल होंगे।

बैठक में कथा आयोजन के संरक्षक राज्य आंदोलनकारी एवं जिला पंचायत सदस्य कंडियाल गांव के देवी सिंह पवार, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र विजय पवार, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सुरबीर सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह रावत, सूबेदार मेजर मेघ सिंह बिष्ट, लाखी सिंह बिष्ट, धनपाल सिंह पवार, श्रीकीर्ति सिंह पवार, शंकर सिंह रावत, दिनेश बिष्ट, खुशबीर रमोला, सोनपाल राणा, खुशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सर्वसम्मति से ठेकेदार गजेंद्र सिंह कांडियाल को कार्यक्रम का मुख्य यजमान बनाया गया। वहीं आयोजन समिति में जिला पंचायत सदस्य रविंद्र विजय पवार के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Share This Article
Leave a Comment