विकासखण्ड कार्यालय परिसर मोरी में जनता मिलन कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्वयं उपस्थित होकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराई।
जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, ब्लॉक प्रमुख रणदेव सिंह राणा, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने क्षेत्रवासियों की प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिकायतों में सड़क निर्माण और मरम्मत,पैदल क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण जल जीवन मिशन योजना का कार्य अधर में लटके होने की तथा पीएमजीएसवाई शिकायत प्रमुख रही ।
बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख तथा योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। शिविर में कृषि, उद्यान, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, राजस्व, खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, सहकारिता, आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृति पत्र/प्रमाण-पत्र/सहायता सामग्री एवं अन्य अनुमन्य लाभ वितरित किए गए।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल जनसमस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि आमजन को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएओ एसएस वर्मा, डीईओ शैलेन्द्र अमोली, ईई लोनिवि दीपक नेगी, ईई पीएमजीएसवाई योगेंद्र कुमार, बीडीओ दलवीर असवाल, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा, सहायक निदेशक डेयरी पीयूष आर्य, जीएम डीआईसी वैभव कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थि
त रहे।



