Ad image

रामनगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

गुरुवार को रामनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर में विशाल एवं भव्य रूप से तिरंगा यात्रा पूरे उल्लास के साथ निकाली गई इस यात्रा में जहां को स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की तो वहीं इस स्कूली बच्चों एवं एनसीसी के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए देशभक्ति के नारे लगाकर पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति में डुबो दिया कार्यक्रम में मौजूद रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष यह यात्रा निकाली जाती है उन्होंने कहा कि इस बार भी पार्टी द्वारा पूरे देश व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसके क्रम में आज रामनगर में यह यात्रा निकाली गई है उन्होंने कहा की यात्रा का मकसद है कि आज की युवा पीढ़ी को यह पता होना चाहिए कि हमारे देश की आजादी को लेकर कितना संघर्ष हुआ और कितने लोगों ने अपनी कुर्बानी दी यह बताना जरूरी है उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम भी पार्टी के द्वारा किया जा रहा है उन्होंने इस अवसर पर सभी देशवासियों वह प्रदेश वासियों को बधाई देने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article
Leave a Comment