Ad image

मृतकों के परिजनों को दो लाख, घायलों को 50 हजार की अनुग्रह राशि

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

चमोली। 13 अगस्त को चमोली में हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने 19 अगस्त को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी।

पत्र के अनुसार, हादसे में मृत लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

पीएमओ ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि अनुग्रह राशि जारी करने के लिए पीड़ितों की आवश्यक जानकारी और बैंक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment