धरना स्थल से ही पुनर्वास निदेशक टिहरी/जिलाधिकारी श्रीमती निकिता खण्डेलवाल जी से दूरभाष पर वार्ता कर भल्डगांव के 35 प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु संयुक्त सर्वे शीघ्र कराने का आग्रह किया। संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर लिखित आश्वासन दिया गया कि संयुक्त सर्वे एक माह के भीतर कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों की सहमति से धरना स्थगित हुआ।

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़ी प्रत्येक समस्या के प्रति संवेदनशील रहते हुए उसका त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करे। इसी भावना के अनुरूप भल्डगांव के प्रभावित परिवारों के सुरक्षित विस्थापन एवं उनके हितों की रक्षा के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर टीएचडीसी एवं पुनर्वास निदेशालय के अधिकारियों, ब्लॉक प्रमुख श्री रणबीर सिंह महंत जी, एसडीएम डुण्डा श्री देवानंद शर्मा जी, ग्राम प्रधान, श्री कमलू लाल जी सहित उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों का सहयोग, धैर्य और विश्वास के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
संवाद से समाधान • जनहित सर्वोपरि • सेवा हमारा संकल्प



