पीएम श्री राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के विज्ञान भवन में आयोजित जनपद स्तरीय द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2026 में ब्लॉक भटवाड़ी , डुंडा, चिन्यालीसौड़, नौगांव और पुरोला के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी और नवाचार का शानदार प्रदर्शन किया।
राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के विज्ञान भवन में आयोजित जिला स्तरीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग में ब्लॉक से चयनित 36 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। इस वर्ष प्रतियोगिता की थीम “सतत भविष्य के लिए परिवर्तनकारी विचार/दृष्टिकोण” रही। प्रतियोगिता में साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर आयोजित लिखित परीक्षा और क्विज के बहुविकल्पीय राउंड, विजुअल राउंड, वीडियो राउंड, रैपिड फायर राउंड, बजर राउंड के माध्यम से
सीनियर वर्ग में कु
छवि नौटियाल जीआईसी डुंडा प्रथम,
इशांत कोठारी सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ द्वितीय, आदित्य बेस्ट हिल ग्रीन पब्लिक स्कूल बड़कोट तृतीय तथा जूनियर वर्ग में स थे तो सभित रावत जीआईसी बनचौरा प्रथम, कु देशनवी भट्ट जीआईसी मजगांव द्वितीय, ओम नेगी राजकीय जूनियर हाई स्कूल लाटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर चयनित सभी प्रतिभागियों बाल वैज्ञानिकों एवं उनके विज्ञान के मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं को जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली एवं जिला समन्वयक लोकेंद्र सिंह परमार ने पुरस्कार मेमेंटो एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया । जिला समन्वयक लोकेंद्र सिंह परमार ने बताया कि जनपद से चयनित चार सदस्य टीम विज्ञान धाम देहरादून में आगामी 23 -24 अक्टूबर को प्रस्तावित राज्य स्तरीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग 2026 में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में अनिल बिष्ट प्रधानाचार्य जीआईसी गढ़ बरसाली,वीरेंद्र सिंह पंवार प्रवक्ता रसायन जीआईसी पुरोला, गंभीर पाल राणा विज्ञान शिक्षक जीआईसी रोंतल, मुख्य निर्णायक के रूप में रहे। इस अवसर पर प्रवीन कुमार, प्रवीण राणा, संजय राणा,रोहिणी बिष्ट, सरिता राठौर,कल्पना असवाल,अशोक चौहान,विजय प्रकाश गौड़, प्रताप सिंह,आशीष सेमवाल,शिखा भद्री, देवेश सेमवाल सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन किया एवं क्विज का संचालन गंभीरपाल राणा द्वारा किया गया ।



