Ad image

उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Sarthak Prayash Admin
2 Min Read

उत्तरकाशी। भगवान श्री काशी विश्वनाथ जी की प्रेरणा से मंदिर परिसर में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सेवा मंडल, उत्तरकाशी और बलूनी हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

स्वास्थ्य शिविर में देहरादून के प्रसिद्ध बलूनी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों—डॉ. उदय शंकर बलूनी (लैप्रोस्कोपिक सर्जन) और डॉ. विष्णु बाजपेयी (ऑर्थोपेडिक सर्जन)—ने मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर के दौरान कुल 280 मरीजों की जांच की गई और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

आयुष्मान योजना के प्रति किया गया जागरूक शिविर में आए लोगों को सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना’ के लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि पात्र लाभार्थी बलूनी हॉस्पिटल, देहरादून में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वीकृत उपचारों का पूर्णतः निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।

इनका रहा विशेष योगदान शिविर के सफल आयोजन में श्री कृष्णा क्षेत्री, श्री कन्हैया पुरोहित, श्री राकेश सुयाल, श्री गौरव गुसाईं और श्री धीरज रावत ने अपनी सराहनीय सेवाएं दीं। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ सेवा मंडल की ओर से मनोज भंडारी, रोनित पंवार, संतोष उनियाल, गोपाल रावत, कुशाल पंवार, अंकित ममगाईं और मनदीप ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया।

सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि “सेवा ही संकल्प है और एक स्वस्थ समाज का निर्माण ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।” उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी आयोजन जारी रखने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment