आप नेता कुलदीप नहीं रहे, दी श्रद्धांजलि

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव अब नहीं रहे। पूर्व कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव जी का 27 अप्रेल को आकस्मित निधन हो गया था। अंतिम अरदास के रूप में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश समन्वय जोत सिंह बिष्ट जी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें सभी पदाधिकारियों ने कुलदीप सहदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा समर्पित कार्यकर्ता सहदेव की जगह कोई नहीं ले सकता कार्यकर्ताओं ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया।

उत्तराखंड आम आदमी के सभी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ,आरपी रतूड़ी ,अशोक सेमवाल, सीपी सिंह, सुधा पटवाल, राजीव तोमर, सुदेश कुमार ,बीसी कांडपाल, नासिर खान, सुशील सैनी ,आदि मौजूद रहे

 

Share This Article
Leave a Comment