पिस्टल की नोक पर भाभी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

हरिद्ार। पति से मतभेद के चलते पत्नी के अपने मायके में होने से पति दूसरी शादी रचा रहा था। लेकिन इसकी भनक लगने पर पत्नी विरोध पर उतर आई उसने ससुराल आकर हंगामा मचाया । आरोप है कि हंगामा करने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया यह भी आरोप है कि बाद में देवर ने पिस्टल की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आपको बता दें कि सहारनपुर निवासी महिला ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मंगलौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। जिस से उसके दो बच्चे हैं। पति और ससुराल के लोगों से विवाद के चलते वह काफी समय से सहारनपुर स्थित अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच महिला को जानकारी मिली कि उसका पति दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद दो दिन पहले महिला बातचीत करने के ससुराल पहुंची। लेकिन आरोप है कि यहां ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने बताया की मारपीट के बाद मंगलवार को जब वह सहारनपुर लौट रही थी तो इसी दौरान रास्ते में पनियाला रोड पर देवर ने उसे रोक लिया। आरोप है कि सुनसान जगह पर ले जाकर देवर ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उस पर पिस्टल तान दिया और इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पिटाई करते हुए धमकी देकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment