Ad image

कॉलोनी में 2 दिन से मृत पड़ी गो वंश की कोई नहीं ले रहा सुध

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

खैरी खुर्द, 23 नवंबर 2023: कॉलोनी के बीच 2 दिन से गो वंश मृत पड़ी पड़ी है। लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। जिस घर के समीप गो वंश मृत पड़ी है उस घर के सदस्य ने बदबू आने पर वार्ड नं 9 की वार्ड मेंबर को सूचित किया जिस पर वार्ड मेंबर ने गो वंश को उठवाने की बात कही थी। लेकिन गो वंश नहीं उठाई गई। जबकि वार्ड मेंबर का निवास भी उक्त स्थान से कुछ ही दूरी पर है। इसके बाद इसकी सूचना जिला पंचायत सदस्य सहबनगर को भी दी गई, जिस पर उन्होंने भी फोन कर गो वंश उठवाने की बात कही। लेकिन 2दिन बाद भी गो वंश कॉलोनी में मृत पड़ी है। और बदबू से आसपास के घरों के निवासियों का सांस लेना दुश्वार हो रखा है। मृत पड़ी गोवंश के आसपास कुत्ते गोवंश को नोचने की फिराक में है। और एक गो वंश मृत गो वंश के समीप बैठी हुई है।
जबकि, जिस समय जिला पंचायत साहब नगर को सूचना किया था उस समय गोहरी माफी में गो शाला के भूमि पूजन में शिरकत करने पहुंची हुईं थी। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला पंचायत अपने कार्यों के प्रति कितना सजग है।

Share This Article
Leave a Comment