Ad image

मुंबई के लिए शुरू हुई अतिरिक्त हवाई सेवा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून-मुंबई के बीच आज बुधवार को विस्तारा एयरलाइंस की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू हो गई है। विस्तारा ने 180 सीटर विमान से फ्लाइट शुरू की है। पहले दिन मुंबई से फ्लाइट फुल आई और फुल वापस गई। फ्लाइट सुबह नौ बजे के करीब आई और 10 बजे देहरादून से मुंबई के लिए दोबारा उड़ान भरी। उपमहाप्रबंधक (प्रचालन) नितिन कादियान ने कहा कि देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली व मुंबई के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। जिस कारण यात्री परेशान थे। फ्लाइट शुरू होने से देहरादून-मुंबई के बीच हवाई सफर करने वाले पैसेंजरों के पास एक और विकल्प मौजूद रहेगा।

 

किसकी कितनी हैं फ्लाइट

इंडिगो की 13, विस्तारा की दो और एअर इंडिया की दो फ्लाइट प्रतिदिन एयरपोर्ट पर लैंड होती हैं। विस्तारा की अतिरिक्त फ्लाइट शुरू होने से उसकी तीन फ्लाइटें शुरू हो गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment