Ad image

आंदोलित लोगों ने बहुगुणा के गनर से की मारपीट

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नैनीताल। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर लौट रहे विधायक सौरभ बहुगुणा को गोठा गांव में राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने रोक लिया। एक ग्रामीण वाहन के आगे जमीन पर लेट गया। इस पर विधायक के गनर ने ग्रामीणों को हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने उसे पीटकर घायल कर दिया।

इस मामले में घायल गनर की ओर से छह नामजद समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल गनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक बहुगुणा अपने गनर अमित कुमार के साथ बुधवार को लौका, गोठा, गुरुनानक नगरी में बाढ़ प्रभावितों से मिलने गए थे। वहां से लौटते वक्त गोठा गांव में ग्रामीण सतेंद्र ने समर्थकों के साथ विधायक का वाहन रोक दिया। ग्रामीण राजस्व गांव की मांग करने लगे गनर अमित ने बताया कि वह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर रास्ता खाली करने की अपील कर रहे थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment