उत्तराखंडशिक्षासामाजिक

दून विश्वविद्यालय में ‘पगला घोड़ा’ का प्रभावशाली मंचन, दर्शकों को आत्ममंथन के लिए किया प्रेरित

रंगमंच विभाग दून विश्वविद्यालय एवं दून घाटी रंगमंच, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय नाट्य समारोह के द्वितीय दिवस पर मिताली पुनेठा के निर्देशन मे ‘पगला घोड़ा’ नाटक का सफल मंचन हुआ।

कथासार

“पगला घोड़ा” हमारे भीतर छिपे उस सच की कहानी है, जिससे हम अक्सर नज़रें चुरा लेते हैं। यह नाटक मानता है कि अधूरा प्रेम, डर और गलत फैसले कभी खत्म नहीं होते-वे एक ‘पगले घोडे’ की तरह भीतर दौड़ते रहते हैं। यह प्रस्तुति दर्शकों को अपने ही रिश्तों, चुनावों और जिम्मेदारियों के सामने खड़ा करती है-जहाँ सच से भागना नहीं, उसे स्वीकारना ही मुक्ति है।

नाटक में मुख्य भूमिकाओं में लड़की- मिताली पुनेठा, कार्तिक-विशाल सावन, शशि-कमल पाठक, सातू- केतन प्रकाश, हिमाद्री-विजय शंकर सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त मंच सज्जा- उज्जवल जैन, वस्त्र-विन्यास/रूप सज्जा- आरती शाही , प्रकाश व्यवस्था- टी. के. अग्रवाल, प्रकाश संयोजन- अभिषेक डोभाल, संगीत संयोजन- सागर गुसांई आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

इस अवसर पर दून डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर संदीप गुप्ता एवं संस्था के वी सी (दून यूनिवर्सिटी) सुरेखा डंगवाल, कला मंच के संरक्षक सी ए नवीन गुप्ता, अध्यक्ष – प्रदीप शर्मा एवं जागृति डोभाल, टी के अग्रवाल, अरुण ठाकुर, , अदीप शर्मा, कौशल्या अग्रवाल, डॉ झरना बैनर्जी, डॉ. अजीत पंवार एवं डॉ कैलाश कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button