उत्तराखंड सचिवालय के वरिष्ठ नौकरशाह एवं दो निजी सचिवों के साथ दुर्व्यवहार की घटना पर रोष

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तराखंड सचिवालय के वरिष्ठ नौकरशाह एवं दो निजी सचिवों के साथ कल ही दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में उत्तराखंड सचिवालय संघ के द्वारा आज सभी घटक संघों के साथ आपातकालीन बैठक की गई एवं उसके बाद एटीएम चौक पर आम सभा की गई जिसमें सभी वक्ताओं द्वारा घटना की पुरजोर निंदा की गई और मांग की गई कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए यहां पर सचिवालय संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मुख्य सचिव महोदय को मुख्यमंत्री जी को मिलेगा और कार्रवाई की मांग करेगा कल 8 नवंबर को एटीएम चौक पर सभी लोग एकत्रित होंगे और दोपहर 1:00 बजे कार्य बहिष्कार करेंगे

अगर समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा इस अवसर पर सलाहकार जेपी मैखुरी, हुकम सिंह चौहान, रणजीत सिंह, लालमणि जोशी, करमराम,राजेंद्र, महेश धर्मसत्तू, चंदन बिष्ट, प्रदीप पपनै, दीपक जोशी आदि द्वारा संबोधन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा ने कहा कि सचिवालय संघ अपने कार्मिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ किसी भी अपमानजनक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा महासचिव राकेश जोशी एवं उपाध्यक्ष जीत मणि पैन्यूली ने कहा कि सचिवालय कार्मिकों को सरकार को तुरंत सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए और भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment