Ad image

फल्दाकोट के सचिन बने आयकर निरीक्षक, संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून/पौड़ी। विकासखंड के फल्दाकोट गांव के होनहार युवक सचिन ने आयकर विभाग में निरीक्षक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले सचिन की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

सचिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठ तक जनता इंटर कॉलेज पोखरखाल से प्राप्त की, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई जीआईसी दिउली से पूरी की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।

करीब चार वर्ष पूर्व पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी सचिन के कंधों पर आ गई। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार मेहनत करते रहे।

उनकी मां गांव में रहकर पशुपालन के जरिए परिवार का भरण-पोषण करती हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े सचिन ने अपने छोटे भाइयों के लिए भी एक मिसाल पेश की है।

सचिन का कहना है कि कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। बचपन से ही उनका सपना सरकारी सेवा में जाने का था, जो अब पूरा हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment