Ad image

ऋषिकेश में गंगा में बहा सैना का जवान, शव बरामद

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के फूल चट्टी के पास भारतीय सेना का 25 वर्षीय जवान  गंगा की लहरों में फंस कर बह गया ,एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर तीन किलोमीटर दूर जवान का शव बरामद किया है।

लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया की राजस्थान से 6 लोगों का दल ऋषिकेश घूमने के लिए आया था,दल के सभी लोग फूल चट्टी के पास घूमने के लिए गए थे, वहां पर यह लोग गंगा में स्नान करने लगे तभी 25 वर्षीय नितुल यादव को की भारतीय सेना का जवान बताया जा रहा है वह गंगा की तेज बहाव में फस कर बह गया, नितुल को गंगा में बहते देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी, और देखते ही देखते नितुल गंगा की तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गया, युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद लक्ष्मण झूला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम फूल चट्टी के पास घटना स्थल पर पहुंची और गंगा की उफनती लहरों के बीच सर्च अभियान शुरू किया, एसडीआरएफ इंचार्ज कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे सेना के जवान को घटनास्थल से 2 किलोमीटर आगे नीम बीच के पास एक टापू पर बरामद कर लिया गया है उसको अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम

किशोर कुमार
मातबर सिंह
जितेंद्र रावत
रमेश भट्ट
शिवम
सूरज

Share This Article
Leave a Comment