Ad image

सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती ने किया नामांकन

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

डी पी उनियाल गजा

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा मे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती व सभासदों हुकम सिंह, आशीष चौहान, श्रीमती नेहा खाती, श्रीमति सीमा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चुनाव प्रभारी श्रीमती सोना सजवाण निवर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ नारेबाजी करते हुए तहसील गजा मे नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने से पहले भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती व चुनाव प्रभारी श्रीमती सोना सजवाण ने शहीद बेलमति चौहान के स्मारक पर माल्यार्पण किया, साथ ही घंटाकर्ण मंदिर गजा मे मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। ढोल दमाऊ की थाप पर जुलूस बाजार से होते हुए तहसील परिसर में पहुंचा। नामांकन दाखिल करते समय श्रीमती सोना सजवाण,प्रशासक जिला पंचायत टिहरी, राजेन्द्र सिंह भंडारी निवर्तमान प्रमुख फकोट, बीर सिंह रावत निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष नरेंद्र नगर, मीना खाती निवर्तमान अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, शिवानी विष्ट निवर्तमान प्रमुख चम्बा, गिरीश बंठवाण सदस्य प्रदेश कार्य समिति भारतीय जनता पार्टी,चतर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनपद टिहरी व रतन सिंह रावत मंडल अध्यक्ष गजा की उपस्थिति रहे, सभासदों मे वार्ड एक से हुकम सिंह सौंटियाल, वार्ड दो से आशीष चौहान, वार्ड तीन से श्रीमती नेहा खाती, वार्ड चार से श्रीमती सीमा ने जिला मंत्री गजेंद्र सिंह खाती की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह खाती ने कहा कि वह नगर पंचायत गजा को स्वस्थ गजा, शिक्षित गजा, सुंदर गजा और सुरक्षित गजा बनायेंगे, कहा कि क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती ने विकसित नगर पंचायत बनाने के लिए प्रयास किया है जिनमें अनेक योजनाएं धरातल पर हैं,कहा कि उनका संकल्प है कि ट्रीपल इंजन की सरकार मे नगर पंचायत गजा को प्रदेश में नम्बर एक पर पहचान दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।सैकड़ों समर्थक ढोल दमाऊ की थाप पर नाचते हुए व नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश,सोसल मीडिया प्रभारी विलेनदर असवाल, जोत सिंह असवाल, ईश्वरी विजल्वाण, बीर सिंह असवाल, दिनेश विजल्वाण, शूरबीर गुसाईं,विकास खाती, मानवेंद्र सिंह विष्ट,आनंद सिंह खाती, रघुबीर सिंह खाती, दीवान सिंह खडवाल, कुंवर सिंह रावत सहित सैकड़ों महिला, पुरुष, शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment