Ad image

कांग्रेस के असंवैधानिक व्यवहार के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

भारतीय जनता पार्टी टिहरी द्वारा हनुमान चौक नई टिहरी पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा गैरसैंण में सम्पन्न विधानसभा सत्र के दौरान किए गए अमर्यादित व्यवहार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या के विरोध में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत एवं मंडल अध्यक्ष विजय कण्डारी के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम सिंह चौहान, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश प्रसाद डोभाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीला मखलोगा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष बसीम अहमद, जिला कार्यालय मंत्री श्रीशरण थपलियाल, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक प्रकाश चन्द्रपाल सिंह परमार, पूर्व जिलामंत्री कमलदेव पुजारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कोहली, जिला उपाध्यक्ष मुनेंद्र भट्ट, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विनीत जुनैजा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अख्तर अहमद, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जयेंद्र बिष्ट, मंडल मंत्री सरस्वती नेगी, मंडल मीडिया प्रभारी अजय सेनवाल, हीरा सिंह नेगी, पंकज बरोला, अमित रतूड़ी, असरार अली, अतीक अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment