Ad image

भाजपा ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
नई टिहरी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जिला कार्यकारिणी की घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में उदय रावत और राजेंद्र जुयाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि डा. प्रमोद उनियाल मीडिया प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। अब भाजपा जल्द ही मंडल कार्यकारिणी का गठन करेगी।
शुक्रवार करे भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रस्तुति पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नई कार्यकारिणी में चतर सिंह, हर्षमणि सेमवाल, जयवीर रावत, जेपी चंद, ममता नौटियाल व परमवीर पंवार को जिला उपाध्यक्ष, राजेंद्र जुयाल व उदय रावत को महामंत्री, पूरण धमांदा, नरेंद्र कुंवर, गजेंद्र खाती, रामकुमार कठैत, ममता पंवार व ललिता देवी को जिला मंत्री, भगवती रतूड़ी कोषाध्यक्ष व शीशराम थपलियाल कार्यालय मंत्री व डा.प्रमोद उनियाल को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है। बताया जल्द ही मंडल कार्यकारिणी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा का गठन किया जाएगा। सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में दायित्व दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, दिनेश डोभाल, सुशील बहुगुणा, विजय कठैत आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment