Ad image

मतगणना की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सात को

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

सात मार्च को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में विधानसभा वार मतगणना की तैयारियों के लिए रणनीति बनेगी।

 

सुभाष रोड स्थित एक होटल में बैठक की तैयारी गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रदेश अध्यक्षए मुख्यमंत्री के अलावा इसमें सभी सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी व सभी विधानसभा प्रभारी शामिल होंगे।

 

मतगणना के दौरान हर टेबल पर भाजपा अपना एक-एक कार्यकर्ता तैनात करेगी। बैठक में पार्टी के सक्रिय और तेजतर्रार कार्यकर्ताओं के बारे में चर्चा होगी। इसके लिए बैठक में उपस्थित प्रत्याशियों व पार्टी पदाधिकारियों से भी सुझाव मांगे जाएंगे।

 

Share This Article
Leave a Comment