
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई।
सोमवार रात हुई इस घटना में आपसी मारपीट के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी दिव्यांशु जाटराना (22) के रूप में हुई है। वह एक निजी संस्थान का छात्र था।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में विवाद की वजह पुरानी रंजिश सामने आ रही है।
पुलिस ने मामले में शामिल तीन छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।



