व्यापार मंडल लंबगांव के व्यापारी एंव नगर पंचायत कर्मियाें ने लंबे समय से बीमार चल रहे नगर पंचायत मे कार्यरत सफाई कर्मचारी की बेटी की शादी मे मदद के लिए हाथ बढाया व्यापारियाें एंव कर्मियाें ने स्वयं आपस मे धनराशि एकञित कर सफाई कर्मी हरपाल एंव पत्नी काजाेल काे बेटी की शादी की शादी के लिए 31000 हजार रूपये की नगद आर्थिक मदद दी तथा बेटी काे दान स्वरूप पायल, साडी एंव शूट आदि भेंट कर सफाई कर्मी की बेटी काे आशार्वाद दिया नगर पंचायत अध्यक्ष भराेसी देवी रांगड एंव व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्दवीर राणा ने सफाई कर्मी हरपाल काे आर्थिक मदद देते हुये कहा कि काफी समय से बीमार चल रहे सफाई कर्मी हरपाल एंव उनकी पत्नी काजाेल लंबगांव मे विगत 20 वर्षाें से अपनी सेवा दे रहे है जिनकी वर्तमान समय मे आर्थिकी स्थिति अत्यंत दयनीय है बेटी की शादी हेतु कठिन दाैर से गुजर रहे कर्मी की मदद करना हम सबका फर्ज है उन्हाेने कहा कि नि: स्वार्थ रूप से सेवा करने वाले किसी भी व्यक्ति की कठिन परिस्थितियाें मे मदद करना हम सबके जेहन मे हाेना चाहिये बेटी की शादी हेतु मदद हेतु आगे आये सभी व्यापारियाें तथा कर्मियाें का सफाई कर्मी हरपाल ने आभार जताया मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जगदीप रावत , महामंञी आशीष रावत, रोशन रांगड़ ,केदार बिष्ट, प्रदीप रावत ,सम्बीर चंद रमोला ,मुलायम राणा ,अनूप बिष्ट ,गबरी चौहान ,देवेंद्र बिष्ट, त्रिलोक कंडियाल,आदि लोग मौजूद रहें.
व्यापारियों और साथियों ने मिलकर कराई बेटी की शादी

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


