Ad image

साप्ताहिक स्वच्छता कार्यक्रम अभियान के तहत नगर पंचायत लमगांव में चलाया स्वच्छता अभियान

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

लमगांव : आज नगर पंचायत लमगांव के द्वारा साप्ताहिक स्वच्छता कार्यक्रम अभियान के तहत रैली का नेतृत्व कर रहे राज्य आंदोलनकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पवार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूर्व सैनिक युद्धवीर सिंह राणा जी एवं अधिशासी अधिकारी हयात सिंह रौतेला जी ने समस्त जनमानस को स्वच्छता की जानकारी दी।

आज पांचवें  दिन में भी  रैली निकाली गई शहीद विजेंद्र सिंह चौहान के स्मारक में राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पवार  के द्वारा समस्त व्यापारियों को नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा पुलिस थाना के सभी पुलिसकर्मियों, क्षेत्र के जागरूक बुद्धि जीबी नागरिकों को शपथ दिलाई गई।  

सभी सम्मानित लोगों ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत अपने आप को संकल्प करते हुए शपथ ग्रहण में भाग लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवार ने लोगों को  मन की सफाई तन की सफाई और घर की सफाई में लोगों का मार्गदर्शन किया।

युद्धवीर सिंह राणा ने समस्त व्यापारियों को आवाहन करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सब का आभार प्रकट किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पांडे जी ने भी आम जनमानस को स्वच्छता के बारे में बताया नगर पंचायत के ईओ रौतेला जी ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

इसी कार्यक्रम में डॉक्टर जगदीश सिंह रावत उपाध्यक्ष व्यापार मंडल सौरव सिंह रावत सभासद लमगांव रमेश रावत,  वरिष्ठ व्यापारी चतर सिंह चौहान, पूर्व सैनिक समीर चंद रमोला पूर्व सैनिक राजवीर रागढ़,  देव सिंह रावत, बिरेंद्र पवार, जय वीर बिष्ट एवं समस्त व्यापारी गण लमगांव पुलिस थाना के एसओ बहुगुणा जी,  चौहान जी  व सफाई कर्मचारी, नगर पंचायत के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर के अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

 इसका समापन तहसील मुख्यालय कल 18/6 2023 को समापन होगा यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भरोसी रागढ़ जीके प्रतिनिधि के रूप में रोशन रागंड ने आप सभी को अवगत कराया और सभी महानुभावों से प्रार्थना है कि आप इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की कृपा करें। 

Share This Article
Leave a Comment