सीएम धामी ने ली विधायक की शपथ

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून।

चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा भवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज सोमवार को विधानसभा सदस्यता की शपथ ली।

Share This Article
Leave a Comment