Ad image

मां सुरकंडा देवी मंदिर राेपवे का किया सीएम ने शुभारंभ

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए सुखद खबर है, आज से उत्तराखंड के सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा प्रारंभ हो गई,सीएम धामी ने इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा- अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की।
लगभग 5 करोड़ की लागत से बने इस रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सरकार के मुताबिक सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा,उत्तराखंड के राज्य के गठन होने के बाद पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है जिसका निर्माण राज्य पर्यटन विभाग द्वारा किया गया। इस परियोजना के शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 5 से 10 मिनट में सुगमता पूर्वक साल भर मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर सकेंगे।
Share This Article
Leave a Comment