उत्तरप्रदेशराजनीति

कर्नल ने फैंकी झाड़ू थामा कमल

विधानसभा चुनाव में जमानत भी नहीं बचा पाये थे आप के सीएम कंडिडेट कोठियाल

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल सेवानिवृत्त ने झाड़ू से किनारा कर कमल को माथे पर लगा दिया है। कर्नल कोठियाल की राजनीति में आने की संभावना के समय से ही माना जा रहा था कि वह भाजपा के सिपाही बनेंगे, उनके पिता भी भाजपा के नेता हैं लेकिन एन चुनाव से पहले कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी ज्वाईन कर सबको हेरत में डाल दिया था। आप आदमी पार्टी ने भी उन्हें आनन फानन में अपना मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित कर दिया था। चुनावी मैदान में बुरी तरह खेत रहने के बाद कर्नल कोठियाल ने भाजपा में ही अपना भविष्य सुरक्षित समझाा है। मंगलवार को उन्होंने भाजपा में शामिल होकर नई राजनैतिक परी की शुरूआत की है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश कार्यलय में सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विधानसभा चुनाव में आप के बहुत बुरे प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी ने 29 अप्रैल को दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। जिसके करीब एक महीने बाद यानी 18 मई को कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़े जोर शोर के साथ कर्नल कोठियाल को ‘भोले के फौजी’ के रूप में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया था।

लेकिन कर्नल कोठियाल खुद अपनी सीट यानी गंगोत्री विधानसभा सीट पर जमानत भी नहीं बचा सके। दरअसल, आप में जाने से पहले कर्नल कोठियाल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद वह आप में चले गए। माना जा रहा है कि कर्नल कोठियाल को शामिल कर भाजपा खुद की सेना समर्थक छवि को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button