उत्तराखंडसामाजिक

परम्परागत ज्ञान पर आधारित सामुदायिक कार्यशाला आयोजित

केदार सिंह
प्रतापनगर। राइका ओखलाखाल में तृणमूल नवाचार व परम्परा ज्ञान पर आधारित सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन हुआ।डीआईटी विवि देहरादून और भारत सरकार विज्ञान एवं प्रोधोगिकी विभाग के राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी गयी।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुरारी सिंह रांगड़ ,कार्यक्रम के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिव सिंह बिष्ट,भाजयुमो के मण्डल अध्य्क्ष धनवीर रावत ने विचार रखे ।
कार्यक्रम में ओखलाखाल के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश रावत ,विद्यालय के प्रधानाचार्य हर्षमणी जोशी ,प्रवक्ता शान्ति प्रसाद पैन्यूली ,नकोट के प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र राणा ,राजेन्द्र सिंह रावत,चतर सिंह रावत ,लाखीराम सेमवाल , अरविन्द रतूडी ,विशला देवी ,विजययलक्ष्मी ,शरद बिष्ट सहित तमाम किसान भाई बहन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डीआईटी विवि देहरादून के डॉक्टर नीरज सेठिया ,पंकज पन्त ,भूपाल सिंह ,विपिन सिंह जी,विजयपाल सिंह, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार के राजारमन नरसिम्हा जी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन लिखवार गॉव के प्रधान चन्द्रशेखर पैन्यूली ने किया।कार्यक्रम में स्थानीय किसानों द्वारा उगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई,साथ ही डीआईटी विवि के प्रतिनिधियों और नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार के प्रतिनिधियों के पास कई किसान भाई बहनों ने अपने नवाचारों की प्रविष्टि भी अंकित कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button