Ad image

यात्रा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बयान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि चार धाम यात्रा जहां स्थानीय स्तर पर रोजगार के लिए वरदान साबित होती है वहीं पूरे भारत मे उत्तराखंड की छवि देव भूमि के नाम से जानी जाती है। ऐसे मे यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार व प्रशासन की लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । जिस प्रकार से होटल एसोसिएशन ने यात्रियों की परेशानियों को गिनाया है। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का आगाज शुरू हो चुका है तथा यात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए देशभर से प्रस्थान शुरू कर दिया है
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री मनीष राणा ने कहा कि पिछले 6 माह से प्रशासन द्वारा राजमार्ग को ठीक करने के खोखले दावे किए जा रहे थे जगह जगह सड़कों में गड्ढे बने है सड़के टूटी फूटी है अब सरल सुगम व सुरक्षित यात्रा में सबसे बड़ी बाधा राष्ट्रीय राजमार्ग बन सकता है जनपद के आला अधिकारी सिर्फ हवाई दौरों तक सीमित रह गए जिसका नतीजा रहा कि आज आधी अधूरी तैयारियों के साथ ही श्रद्धालुओं को गंगोत्री -यमुनोत्री धाम की यात्रा करनी पड़ेगी और सरकार व प्रशासन के सरल सुगम व सुरक्षित यात्रा के दावे सिर्फ खोखले साबित होंगे।

Share This Article
Leave a Comment