उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं ऊर्जावान नेता तथा जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य एवं प्रदेश सचिव बनाए जाने पर आज कांग्रेस कार्यालय, गांधी वाचनालय उत्तरकाशी में कांग्रेसजनों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मनीष राणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनीष राणा ने छात्र राजनीति से लेकर कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सदैव कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच रहकर संघर्ष किया है। उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण से कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।
मनीष राणा ने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
साथ ही समस्त जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी.
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रदीप रावत, कमल रावत, शिशपाल पोखरियाल, दिनेश गौड़, मीना नौटियाल, विजेंद्र नौटियाल, बचन लाल घलवान, कल्पना ठाकुर, सूर्या बलभ नौटियाल,मनोज मिनान आदि मौजूद रहे
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश सचिव बनने पर मनीष राणा का कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत

Leave a Comment Leave a Comment


