भुयासारी में चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ खत्म, भुयासारी क्लब के सर सजा ताज

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

थत्यूड़ विकासखंड जौनपुर के ग्राम सभा  भुयासारी मैं चल रही क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में  भुयासारी क्लब ने क्यारी टीम को 56 रनों से पराजित किया। खेल का शुभारंभ करते हैं पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, रमेश  लेरववार, राजेंद्र कोहली ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मैच का टॉस  भुयासारी क्लब ने जीत कर पहले बैटिंग का फैसला लिया और 15 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाएं जबकि क्यारी टीम 15 ओवर में 9 विकेट 140 रन पर सिमट गई। विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी व ₹21000 नगद प्रदान किया गया जबकि उपविजेता टीम को ₹11000 का नगद पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज क्यारी की टीम से हरीश को दिया गया। इस अवसर पर आयोजक टीम   मे समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गौड़ विमल नौटियाल ओम प्रकाश गौड़ राम प्रकाश भट्ट सुनील भट्ट नंदकिशोर नौटियाल आदि लोग उपस्थित थे समापन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरामणि गॉड ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया।

Share This Article
Leave a Comment