उत्तराखंडसामाजिक

देहरादून में एलपीजी सिलेंडर की मांग बढ़ी

एजेंसियों ने जारी किए बुकिंग नंबर; घर बैठे करें गैस बुक

देहरादून। वैश्विक परिस्थितियों और मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष का असर अब घरेलू एलपीजी (LPG) आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में गैस सिलेंडर की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसके कारण लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए देहरादून जिले की प्रमुख एलपीजी एजेंसियों—इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस—ने अपने ग्राहक सेवा और फोन बुकिंग नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

एजेंसियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर गैस कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें सिलेंडर डिलीवरी में दिक्कत हो सकती है। ऐसे उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की गई है।

राज्य में गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा

आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले रुचि मोहन रयाल ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए राज्य में गैस आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में खाद्य विभाग और ऑयल कंपनियों के साथ राज्य स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

देहरादून की प्रमुख गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर

इंडेन (IOC) एजेंसियां

  • चुग गैस सर्विस, पटेल नगर – 9219592383

  • दूं गैस सर्विस, चकराता रोड – 9012388669, 9411727051

  • यूरेका गैस सर्विस, पंडितवाड़ी प्रेमनगर – 8272072206, 8272072207

  • गढ़ी गैस सेवा, गढ़ी कैंट – 8057912506

  • हिमानी गैस सेवा, डालनवाला – 8057912510, 9410535559

  • इंडियन गैस सर्विस, जाखन – 9412967066, 9557663054

  • जगदंबा गैस सर्विस, सहस्रधारा – 9557333336

  • किशन गैस सर्विस, शिमला बाईपास – 9410394049, 9897027610

  • प्रीमियर गैस सर्विस, कांवली – 9760424174

  • प्रियदर्शनी गैस, ओएनजीसी कॉलोनी – 9410390862

  • सहकारी बाजार गैस सेवा, एस्लेहॉल – 9411189670, 7895339337

  • सत्याशील गैस सर्विस, निरंजनपुर – 8191981431, 9412937404

  • उत्तरांचल गैस सर्विस, रेसकोर्स – 9412050167, 8057747933

  • वैली गैस सर्विस, दिलाराम बाजार – 9411361155, 9536465777

  • अंकुर गैस, ऋषिकेश – 9837635425, 9411326263

  • ऋषि गैस, ऋषिकेश – 9456303525, 8057912523

भारत गैस (BPC) एजेंसियां

  • आधुनिक गैस सर्विस, जोगीवाला – 9760003246, 9456178700

  • अमरदीप गैस सेवा, जीएमएस रोड – 9927188224, 8171200722

  • अरविंद गैस सर्विस, रेसकोर्स – 9412056996, 7983845590

  • ओम भारत गैस सर्विस, मसूरी – 9837827777, 9837007763

एचपी गैस (HPC) एजेंसियां

  • आशुतोष गैस सर्विस, ऋषिकेश – 9359797926, 9084585964

  • अनुराग गैस सर्विस, भंडारीबाग – 9319126127, 9412005905

  • गैलेक्सी गैस सर्विस, मोथरावाला – 9411106366

  • अन्नपूर्णा गैस, डोईवाला – 9758779999, 9058924246

  • स्वास्तिक एचपी गैस, चंद्रबनी – 8218287292, 8218421417

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button