Ad image

जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण उत्तरकाशी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी महोदय, के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में एवं आपदा प्रबन्धन अधिकारी द्वारा तैयार किए गए माह फरवरी 2024 के प्रशिक्षण कैलेंडर कार्यक्रमो के अनुसार दिनांक 06.02.2024 को विकास खंड डुण्डा के *राजकीय इण्टर कालेज गोरशाली में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित खोज बचाव,सेटेलाइट फोन संचालन विधि, मॉक अभ्यास एवं जन-जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) उत्तरकाशी के तत्वाधान में, मस्तान भण्डारी,मास्टर ट्रेनर (DDMA) के नेतृत्व मे तथा एस.डी.आर.एफ. भटवाड़ी, अग्निशमन उत्तरकाशी एवं क्यू.आर.टी/ड्रोन ऑपरेटर (आपदा) के सहयोग द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक एवं प्रयोगात्मक रूप से दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं कर्मियों सहित 108 व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी। खोज-बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment