हरेला पर्व पर हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
प०  ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में हरेला वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें परिसर प्राचार्य कक्ष के बाहर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर परिसर के प्राचार्य प्रो० गुलशन कुमार ढींगरा ने अमरूद के पौधे का रोपण किया। तत्पश्चात सभी प्राध्यापकों द्वारा फलदार पौधों का  वृक्षारोपण कार्य किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० ढींगरा ने कहा कि हरेला पर्व पर प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा जरूर रोपित करना चाहिए, जिससे प्रदूषण की समस्या का निराकरण हो सके उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने से ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की समस्या का समाधान हो सकता है। इस अवसर पर परिसर के प्रो० टीवी सिंह,प्रो० प्रीति कुमारी, डॉ नवीन शर्मा, डॉ बीएन गुप्ता, डॉ सीमा बेनीवाल, डॉक्टर धीरेंद्र, डॉक्टर राकेश जोशी,डा० पुष्पांजलि आर्य,डा० श्री कृष्ण नौटियाल,विवेक प्रजापति, परिसर के मीडिया प्रभारी डा० एस० के० कुडियाल एवं एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी  डा० अशोक मंदोला उपस्थित थे।प्राचार्य द्वारा रोपित पौधों के सरंक्षण के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था भी करवायी गयी।
Share This Article
Leave a Comment