भाजपा को पूर्व सैनिकों ने दिया अपना समर्थन

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

देहरादून: भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आज मसूरी विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज जोहड़ी गांव में श्रीमती संध्या थापा के निवास स्थान पर पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व हमारा देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है , हम संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा को समर्पण भाव से पूरा कर रहे हैं।

देश में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में अनेकों नए कार्य किए गए । पूर्व सैनिकों का वन रैंक,वन पेंशन का मामला हो, मातृशक्ति, युवा शक्ति को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अनेकों स्कीमों के द्वारा स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया है । देश निरंतर विकास की राह पर अग्रसरित है । यह सब मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है ।

मसूरी विधानसभा के पूर्व सैनिकों ने कहा है कि आज हम सब राष्ट्र निर्माण के लिए और मोदी जी के ” विकसित भारत संकल्प” को साकार करने के लिए , मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए हम और हमारा परिवार मोदी जी के परिवार भारतीय जनता पार्टी के साथ है । हम समस्त पूर्व सैनिक लोकसभा चुनाव में टिहरी गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी को अपना अमूल्य समर्थन देते हैं ।

देश में तीसरी बार मोदी सरकार नेतृत्व करने वाली है, और मोदी जी की नेतृत्व में भारत आने वाले समय में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है, हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम अपना फर्ज देश की संप्रभुता , अखंडता और अस्मिता के लिए मोदी जी वोट करें ।

हमने अपने जीवन में सेना में सेवारत के दौरान देश प्रथम, राष्ट्र सर्वोपरि की शपथ ली थी, और आज भी हम देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं ।
कार्यक्रम में मसूरी विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट जी, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया जी, संध्या थापा जी, निर्मला थापा जी, उदय थापा जी, आशा थापा जी, सुनीता थापा जी, अनीता शास्त्री जी,प्रमिला देवी, कल्पना गुरंग , पूर्व सैनिक सुखदेव गुरंग , डी आई जी आर के थापा जी , कमल गुरंग जी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल जी, अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Share This Article
Leave a Comment