Ad image

वरिष्ठ पत्रकार व सम्पादक श्री रमेश कुडि़याल जी को गंगा श्री सम्मान 2024

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी: गंगा दशहरा पर्व महोत्सव के अवसर पर नगर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः काल गंगा स्थान के बाद मणिकर्णिका घाट पर हवन पूजन का आयोजन हुआ। उसके बाद नगर में झांकी निकालते हुए लोग हनुमान मंदिर पहुंचे। तत्पश्चात गंगा दशहरा पर महोत्सव समिति की ओर से समाज में विभिन्न कार्यों के लिए कई लोगों को गंगा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

आयोजक समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद नौटियाल ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व पर हर साल इस तरह का आयोजन होता है। उनका कहना है की गंगा की पवित्रता उसके कैचमेंट एरिया से ही शुरू होनी चाहिए। उनके यहां भी कहना है की गंगा पुणे दानी दानी होने के साथ ही जीवन दायिनी भी है ।इसको अनवरत बहते रहना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मान से सम्मानित कल्याण सिंह रावत जी ने मिति आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को गंगा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप सेडॉक्टरसेंट सकलानी’ डॉ प्रेम पोखरियाल’ उषा पवार, गंगा के लिए समर्पित होकर कार्य करने वाले स्वर्गीय सत्य सिंह टडरिया की पत्नी यशोदा थंड़ियल’ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित उमेश बहुगुणा’ पूर्व सैनिक नौटियाल’ पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल ‘सत्येंद्र रावत/वरिष्ठ पत्रकार रमेश कुड़ियाल और अन्य कई लोगों को गंगा श्री सम्मान से विभूषित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment