दोपहिया वाहनों के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में आज शुक्रवार को जनपद क्षेत्रांतर्गत दोपहिया वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र राज ने बताया कि आज जिन दुपहिया वाहन चालकों एवं उनके साथ पिछली सीट पर बैठी सवारी द्वारा हेलमेट नहीं पहना गया था, उनके विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कार्यवाही में कुल 57 दुपहिया वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इसमें 13 चालान बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले एवं 39 चालान बिना हैल्मेट के पिछली सीट पर बैठी सवारी के हुए।

उन्होंने बताया कि जनपद के दो स्थानों पर एनपीआर कैमरे स्थापित हो चुके हैं, जिनके माध्यम नियम विरुद्ध संचालित दुपहिया वाहन चालकों के नियम विरोध संचालित पाए जाने पर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment