बिजली बकाये पर राहत देने की तैयारी में सरकार

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
silhouette of high voltage electric tower with beautiful twilight background

लखनऊ। बिजली बकाये को लेकर परेशान उपभोक्‍ताओं को राज्‍य सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। किसानों, व्‍यापारियों और छोटे उपभोक्‍ताओं के लिए सरकार बिजली बिल बकाये पर नई एकमुश्‍त समाधान योजना लाने जा रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गुरुवार को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।

गुरुवार को उच्‍च स्‍तरीय बैठक में सीएम योगी ने बिजली बिल बकायेदारों की परेशानियों पर चर्चा करते उन्‍हे किसी भी तरह से प्रताडि़त नहीं किए जाने की हिदायत अधिकारियों को दी है। सीएम ने बकायेदारों को बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक और प्रोत्‍साहित किए जाने की बात कही।

किसानों, व्‍यापारियों और छोटे उपभोक्‍तओं की परेशानियों को ध्‍यान में रखते हुए उन्‍होंने अधिकारियों को नई एकमुश्‍त समाधान योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने विभागीय मंत्री के साथ विचार कर दो दिन के भीतर व्‍यवहारिक एकमुश्‍त समाधन योजना का प्रारूप तैयार कर सरकार के सामने पेश करने के निर्देश दिए हैं। मुख्‍यमंत्री के इस निर्देश से प्रदेश के लाखों बिजली बिल बकायेदारों को बड़ी राहत मिलना तय है।

कोविड काल के दौरान किसान और व्‍यापारी ही नहीं छोटे घरेलू उपभोक्‍ता भी बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सके थे। एकमुश्‍त समाधान योजना के जरिये सरकार लाखों उपभोक्‍ताओं को बिजली बिल जमा करने का बड़ा जरिया देने जा रही है। उम्‍मीद की जा रही है कि नई एकमुश्‍त समाधान योजना के जरिये राज्‍य सरकार किसानों, व्‍यापारियों और छोटे उपभोक्‍ताओं से सरचार्ज का भार काफी हद तक कर करेगी।

Share This Article
Leave a Comment