Ad image

हरीश रावत ने गंगादशहरे पर स्वामीराम तीर्थ के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर पौधारोपण किया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

हरीश रावत ने गंगादशहरे पर सुमन सागर (टिहरी झील) मे गंगा आरती के साथ स्वामीराम तीर्थ के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर पौधा रोपण किया

उतराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री CWC के सद्स्य हरीश रावत ने अपनें दो दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन चंबा में वीर गब्बर सिंह जी और श्रीदेव सुमन जी की दिव्य प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।
द्वितीय दिवस पर स्वामी रामतीर्थ के स्मारक पर स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर ध्यान किया और पौध रोपण किया , आज गंगा अवतरण दिवस पर सुमन सागर (टिहरी झील) मे मां गंगा जी की आरती की और टिहरी झील मे पर्यटक गतिविधि यों का जायजा लिया। इस अवसर पर राकेश राणा, शान्ति प्रसाद भट्ट, कुलदीप पंवार, आनद रावत, महावीर रावत, नरेन्द्र रमोला, सूरज राणा, साब सिंह सजवान, शक्ति जोशी, सुमन रमोला आशा रावत, दर्शनी रावत, मुसरफ अली सहित कई लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment