भजन सिंह को दी गई भावपूर्ण विदाई

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नई टिहरी । तहसील गजा में कार्यरत राजस्व निरीक्षक भजन सिंह कैनतुरा का सेवा काल पूर्ण होने पर गजा तहसील प्रांगण में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

विदाई समारोह में नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, तहसीलदार श्रीमती रेनू सैनी, अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह खाती, व्यापार सभा गजा अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान,संरक्षक मान सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, मकान सिंह चौहान, आशीष सिंह चौहान, दिनेश सिंह खाती, प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, प्रवीन कुमार जेठूडी, अरविंद कुमार, रमेश नौटियाल,ताजबीर सिंह खाती , सहित उनके गांव से आये हुए लोगों ने भजन सिंह कैनतुरा व उनकी पत्नी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए। विदाई समारोह में विदाई अभिनंदन पत्र आशीष नौटियाल सहायक तहसील कार्यालय गजा ने प्रस्तुत किया। विदाई समारोह का संचालन गजेन्द्र सिंह खाती ने किया।

Share This Article
Leave a Comment