विकासखण्ड डुण्डा सैणी में निर्मित वृद्ध आश्रम में सम्मान समारोह आयोजित

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी महोदय उत्तरकाशी के निर्देशों के क्रम में आज विकासखण्ड डुण्डा सैणी मैं निर्मित वृद्ध आश्रम में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 35 वृद्धि जनों ने प्रतिभाग किया एवं दो वृद्ध जनों द्वारा आश्रम में प्रवेश किया गया। श्री सुधीर जोशी जी द्वारा वृद्ध जनों को माल्यार्पण एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं सरकार द्वारा वृद्ध जनों के कल्याणार्थ संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं आश्रम के नियमों एवं प्रवेश के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी उपस्थित सदस्यों को वृद्धजन दिवस पर सपथ भी दिलाई गई ।।उसके बाद वृद्ध जनों को मध्यान भोजन कराया गया। वृद्ध जनों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई एवं जिला प्रशासन,समाज कल्याण एवं सरकार का आभार व्यक्त किया गया ।।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री सुधीर जोशी, खण्ड विकास अधिकारी श्री प्रकाश पंवार जी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हेमराज निजोन जी, अधीक्षक वृद्ध आश्रम श्री गणेश भंडारी जी आदि उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment