पुरोला में नाबालिक छात्रा को भगाने के विरोध में फिर हुआ प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी : राष्ट्रीय हिंदु संघ के द्वारा डुंडा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन किया गया प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह परमार के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक संगठनों व्यापार मंडल डूंडा के व्यापारी ने भी भाग लिया।

पुरोला में नाबालिक छात्रा को भगाने के विरोध में जनपद उत्तरकाशी में जिला उद्योग प्रतिनिधिमंडल चिन्यालीसौड़ शाखा एवं डुंडा व्यापार मंडल की ओर से आज विभिन्न धार्मिक संगठनों सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन विरोध किया गया बाहरी लोगों के सत्यापन और जेहादी लोगों को जनपद से बाहर करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में आज लोग एकत्रित हुए जिला संयुक्त महामंत्री डॉ अमित सकलानी ने बताया कि आज चिन्यालीसौड़ पीपल मंडी सुली ठाग के व्यापारियों के द्वारा एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय को सौंपा गया जिसमें क्षेत्र में सत्यापन की मांग संदिग्ध लोगों पर प्रशासन को नजर रखने के लिए कहा गया है।

वही डुंडा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनक पाल विष्ट जी ने भी एक ज्ञापन दिया व व्यापारी एकता का परिचय दिया डुंडा में राष्ट्रीय हिंदु संघ के बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठन के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और ज्ञापन सौंपा जिसमें सुरेंद्र सिंह परमार पूरन सिंह बिष्ट विजय थपलियाल विजयपाल रमेश राज कीर्ति निधि साजवान ओम प्रकाश भट्ट जिला उपाध्यक्ष सुरेश सेमवाल वचन लाल दरिमानय सिंह राकेश महर कृष्णा नौटियाल प्रदीप हेमराज दिनेश संहित अन्य ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment